शिव शंकर, दिल्ली। पर्यावरण व की जीवों की रक्षा के लिए महेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन और जैन बंधुत्व विकास मंच द्वारा इस दीपावली पटाखे ना जलाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत सभी जुड़ने वाले पर्यावरण प्रेमियों को इस दीपावली पटाखे न जलाने की संकल्प व शपथ दिलवाई गई। पूरे भारत में चलने वाले इस अभियान में अप्रत्याशित रूप से बहुत अधिक संख्या में पर्यावरण प्रेमी जुड़े और स्व इच्छा से संकल्प व शपथ ली।
इस अभियान के सूत्रधार पर्यावरण प्रेमी व प्रमुख समाज सेवी रोहित जैन ने बताया कि सभी जुड़े पर्यावरण प्रेमियों को डिजिटल प्रशस्ति सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया और इस अभियान से जुड़ने के लिए सबका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में 300 से अधिक लोगों ने शपथ ली। सभी जुड़े लोगो को समय समय पर पटाखों से होने वाली हानि के बारे में अवगत कराया गया और सभी से निवेदन किया गया कि वो भी अन्य लोगो को पटाखे न जलाने के लिए जागरूक करें।
रोहित जैन ने दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उड़ीसा, कर्नाटक, राजस्थान, सिक्किम, छत्तीसगढ़ की सरकारों का पटाखे बैन करने के लिए आभार व्यक्त किया और पटाखों पर पूर्ण रूप से बैन लगाने के लिए निवेदन किया क्योंकि उनका मानना है कि पटाखे ना केवल पर्यावरण को दूषित करते है वरन् इससे बहुत अधिक मात्रा में जीव हत्या भी होती है और इनसे निकला जहरीला धुआं बुजुर्गो व बच्चो की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।
उन्होंने समस्त देश वासियों से भी अपील की कि इस दीपावली पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प ले। श्री जैन ने पर्यावरण की रक्षा के लिए 9 सूत्री नियमो का पालन करने के निवेदन किया :-
- हर माह एक पौधा लगाना है|
- साफ सफाई रखनी है|
- पानी बेवजह बेकार नहीं करना|
- अन्न बेवजह बेकार नहीं करना|
- प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना है|
- स्वदेशी वस्तुओ का अधिक उपयोग करना है|
- सप्ताह में एक बार सिर्फ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना है|
- ज्वलनशील व् मादक पदार्थो का उपयोग नहीं करना|
- बिजली बेवजह बेकार नहीं करनी।
महेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन (NGO) पिछले काफी वर्षो से जन कल्याण व् समाज सेवा करने के लिए “फुल्का योजना”, “रोटी डे”, “पुण्यनिधि योजना”, “हर घर हरियाली योजना”, “घर घर उजियारा योजना” चल रही है|