पूर्णिमा मिश्रा, दिल्ली। वर्षों से लंबित पड़ी में सीवर लाइन का हुआ उद्द्घाटन। शकरपुर मंडल ने किया सहयोग।
शनिवार 6 मार्च को पूर्वी दिल्ली के साउथ गणेश नगर तथा मंडावली क्षेत्र में लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा द्वारा मुख्य सीवर लाइन का उद्द्घाटन किया गया।
साउथ गणेश नगर तथा मंडावली में कई साल से पानी की समस्या चल रही थी। लोगों की इस समस्या का समाधान करते हुए कई सालों से रुकी हुई मेन सीवर लाइन को पटपड़गंज मुख्य लाइन से जोड़ने के कार्य की शुरआत की गयी।
इस अवसर पर भाजपा के शकरपुर मंडल के मंडलाध्यक्ष राजेश तिवारी तथा शकरपुर वार्ड की निगम पार्षद नीतू त्रिपाठी ने भी कार्यस्थल पर उपस्थित रह कर कार्य सम्पूर्ण करने में अपना योगदान दिया।